VOYAGE फ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन विशेष रूप से B.Voc Hospitality & Tourism प्रथम वर्ष तथा B.Voc Retail Management प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं परिचय हेतु किया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया जी को मुख्य अतिथि के रूप में तथा B.Voc विभाग के समस्त प्राध्यापकगण एवं विशिष्ट अतिथियों को सादर आमंत्रित किया गया। Empowering Skills Club की अध्यक्षा तनीषा, उपाध्यक्ष नागेश्वर एवं पूरी कमेटी के सदस्यों ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं विद्यार्थियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।