HamroClass Preloader

 दिनाक: 07/10/2026

डिग्री कॉलेज धर्मशाला के रोवर्स ग्रुप ने जोनल अस्पताल में किया रक्तदान

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज धर्मशाला के रोवर्स ग्रुप ने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए जोनल अस्पताल धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ युवाओं में समाज सेवा एवं रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

रोवर्स प्रभारी डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में महाविद्यालय के रोवर्स सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले प्रमुख रोवर्स सदस्यों में रजत कपूर (बी.ए. द्वितीय वर्ष), रोहित कपूर (बी.ए. तृतीय वर्ष), गौरव शर्मा (बी.ए. प्रथम वर्ष) तथा अंशुल कपूर (बी.ए. प्रथम वर्ष) शामिल रहे।

इस अवसर पर रोवर्स प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, क्योंकि हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान जैसे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। महाविद्यालय के प्राचार्य तथा जोनल अस्पताल प्रशासन ने रोवर्स ग्रुप के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने छात्रों के सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन एवं CSCA सलाहकार समिति ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों, कक्षा प्रतिनिधियों और सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनसे महाविद्यालय में सकारात्मक, अनुशासित एवं रचनात्मक वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।