दिनाक: 08/10/2026
डिग्री कॉलेज धर्मशाला की झमाकड़ा’ ग्रुप डांस टीम ने यूथ टैलेंट फेस्ट-2026 में जीता प्रथम पुरस्कार
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला (GDC धर्मशाला) की झमकाड़ा’ ग्रुप डांस टीम ने यूथ टैलेंट फेस्ट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
‘झमकाड़ा’ टीम ने अपनी जीवंत, सुसंगठित और आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टीम के सदस्यों के बेहतरीन तालमेल, ऊर्जा और सांस्कृतिक प्रस्तुति की खूब सराहना हुई। कार्यक्रम के दौरान कांगड़ा के सांसद श्री राजीव भारद्वाज ने भी टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति को सराहा।
टीम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रचार्य प्रो राकेश पठानिया, कैप्टन डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. अनीश, डॉ. पल्लवी, डॉ. सुमन, डॉ. सोनम एवं प्रो. शबनम ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के समर्पण, मेहनत और शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय परिवार ने झमकाड़ा टीम की इस सफलता को संस्थान के लिए गौरव का विषय बताते हुए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
