HamroClass Preloader

 दिनांक:18/12/2025

अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में धर्मशाला कॉलेज की महिला क्रिकेट टीम द्वारा First Runner-Up ट्रॉफी जीती ।

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ !

आर.के.एम.वी. कॉलेज, शिमला में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में धर्मशाला कॉलेज की महिला क्रिकेट टीम द्वारा First Runner-Up ट्रॉफी जीतना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है।

इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया जी, प्रो. (डॉ.) नरेश मनकोटिया जी एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं स्टाफ की ओर से टीम की सभी खिलाड़ी बेटियों, कोच एवं सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आपकी यह सफलता आपकी कठिन मेहनत, अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में आप और भी नई ऊँचाइयों को छूएँगी और महाविद्यालय का नाम प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।

उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ!