दिनांक:18/12/2025
अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में धर्मशाला कॉलेज की होनहार खिलाड़ी काशिका ठाकुर को उनके उत्कृष्ट एवं शानदार प्रदर्शन के लिए Woman of the Series घोषित किया गया।
हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में धर्मशाला कॉलेज की होनहार खिलाड़ी काशिका ठाकुर को उनके उत्कृष्ट एवं शानदार प्रदर्शन के लिए Woman of the Series घोषित किया गया।
यह उपलब्धि काशिका ठाकुर की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और खेल के प्रति जुनून का जीवंत प्रमाण है। उनके इस उल्लेखनीय योगदान ने न केवल टीम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया, बल्कि महाविद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया जी, प्रो. (डॉ.) नरेश मनकोटिया जी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार की ओर से काशिका ठाकुर को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
हम आपके निरंतर सफल भविष्य की कामना करते हैं।
