दिनाक: 08/10/2026
आर्मी अटैचमेंट-2026 में डिग्री कॉलेज धर्मशाला के कैडेट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के एनसीसी कैडेट्स ने आर्मी अटैचमेंट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। GDC धर्मशाला की SUO खत्रिन और UO रंजना ठाकुर ने 1 HP (G) BN NCC सोलन का प्रतिनिधित्व करते हुए मामून कैंट, पठानकोट में आयोजित 12 दिवसीय आर्मी अटैचमेंट में भाग लिया।
आर्मी अटैचमेंट के दौरान दोनों कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। SUO खत्रिन ने स्वर्ण पदक, जबकि UO रंजना ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। दोनों कैडेट्स की इस उपलब्धि से GDC धर्मशाला एवं 1 HP (G) BN NCC सोलन का गौरव बढ़ा है।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रिंसिपल प्रो राकेश पठानिया एवं कैप्टन डॉ. मोनिका शर्मा, ANO ने दोनों कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने कैडेट्स के समर्पण, अनुशासन, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
