HamroClass Preloader

दिनांक: 10/07/2025

एसपीयू बीएससी तृतीय वर्ष (नॉन-मेडिकल) परीक्षा में डिग्री कॉलेज धर्मशाला के करुण कुमार ने प्रदेश भर दूसरा स्थान हासिल किया ।

एसपीयू बीएससी तृतीय वर्ष (नॉन-मेडिकल) परीक्षा के परिणाम में डिग्री कॉलेज धर्मशाला के विद्यार्थी करुण कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गणित विषय में विशेषज्ञता रखने वाले करुण कुमार ने इस परीक्षा में प्रदेश भर मे दूसरा स्थान हासिल किया है, जिसमें उन्होंने 9.45 सीजीपीए प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और शिक्षकों में खुशी की लहर है, बल्कि यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

डिग्री कॉलेज धर्मशाला के प्राचार्य प्रो राकेश पठानिया ने करुण कुमार की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि करुण कुमार की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान है। गणित विभाग के शिक्षकों ने भी करुण कुमार की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

करुण कुमार की इस सफलता से कॉलेज धर्मशाला का नाम भी रोशन हुआ है। विभाग के शिक्षकों ने बताया हमें उम्मीद है कि वे आगे भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करते रहेंगे और अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन करेंगे।