HamroClass Preloader

 दिनांक: 14/10/2026

कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, धर्मशाला अस्पताल में भूकंप की मॉक ड्रिल

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला कांगड़ा में ‘समर्थ’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान विद्यार्थियों और आम लोगों को आपदा से बचाव, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सही कदम उठाने की जानकारी दी गई। वहीं, जोनल अस्पताल धर्मशाला में भूकंप की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।