दिनांक:14/11/2025
कॉलेज महिला फुटबॉल टीम ने लगातार दूसरी बार जीता विजेता ट्रॉफी ।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की महिला फुटबॉल टीम ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एच.पी. यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप, शिमला में लगातार दूसरी बार विजेता ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। टीम के बेहतरीन प्रदर्शन ने पूरे कॉलेज परिवार को गौरवान्वित कर दिया।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश पाठानिया ने टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा हमारी बेटियों ने न केवल कॉलेज का नाम रोशन किया है, बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आप सब आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
इसी के साथ शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. नरेश मनकोटिया ने भी पूरी टीम, कोच एवं सहयोगी स्टाफ को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि टीम की इस सफलता के पीछे सामूहिक प्रयास और सकारात्मक सोच की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कॉलेज के समस्त अध्यापकगण एवं स्टाफ ने टीम की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
