दिनांक: 03/10/2025
क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में रचा इतिहास ,कॉलेज में छात्रों का शानदार स्वागत । दिनांक: 03/10/2025
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के लिए आज का दिन बेहद गौरवपूर्ण रहा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, संगड़ाह (सिरमौर) में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं का कॉलेज लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।
भोली, दीपक और नारायण ने दिलाया गौरव इस प्रतियोगिता में एम.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा भोली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। इसी प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष के दीपक ने भी प्रथम स्थान पाया, जबकि बी.ए. प्रथम वर्ष के नारायण ने द्वितीय स्थान अर्जित कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
प्राचार्य प्रो राकेश पठानिया ने किया स्वागत
कॉलेज पहुँचने पर प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने विजेता खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो डॉ. बलराज, प्रो डॉ. नरेश मनकोटिया और प्रो. तरसेम जरयाल भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा प्राचार्य प्रो राकेश पठानिया
प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने कहा भोली, दीपक और नारायण ने अपने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से यह सफलता अर्जित की है। यह हमारे महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। इनकी उपलब्धियाँ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगी।
स्पोर्ट्स विभाग और अन्य खिलाड़ियों का भी सम्मान
प्राचार्य ने स्पोर्ट्स विभाग और कोचिंग स्टाफ की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही कॉलेज के अन्य खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का भी स्वागत किया गया। महाविद्यालय परिसर में छात्रों की इस उपलब्धि से उत्साह और गर्व का माहौल रहा।
