दिनाक: 29/09/2026
डांस टीम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव (ग्रुप-III) में द्वितीय स्थान किया।
महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण!
हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व है कि हमारे महाविद्यालय की डांस टीम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव (ग्रुप-III), जो GC सीमा, शिमला में आयोजित हुआ, में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी प्रतिभाशाली छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
साथ ही, टीम के निरंतर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं समर्पित प्रयासों के लिए डॉ. मोनिका शर्मा (संयोजक), डॉ. नीरज कौशल, डॉ. हर्ष दीपिका दत्ता, डॉ. बिट्टू कुमारी, डॉ. सोनम कुमारी, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. सुमना देवी, डॉ. अमित कटोच, डॉ. स्वर्ण लता शर्मा, डॉ. दीपिका ठाकुर एवं डॉ. अनीश धीमान सहित समस्त समिति सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं आभार।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया जी ने इस उपलब्धि पर पूरी डांस टीम एवं समिति को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन ने यह गौरवपूर्ण सफलता दिलाई है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।
यह उपलब्धि केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि हमारी छात्राओं की प्रतिभा, मेहनत और टीम भावना का प्रमाण है।
समस्त महाविद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई!
