दिनांक:01/12/2025
डिग्री कॉलेज धर्मशाला के विद्यार्थियों ने जीता गौरव : अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने दी हार्दिक बधाई ।
महाविद्यालय धर्मशाला के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिमिक्री और एक अंकी नाटक (वन-ऐक्ट प्ले) दोनों श्रेणियों में सेकंड रनर-अप ट्रॉफियाँ अपने नाम कीं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने महाविद्यालय का मान बढ़ाया और सभी को गर्व करने का अवसर दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि,
हमारे विद्यार्थियों ने जिस निपुणता और आत्मविश्वास से मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है।
प्राचार्य महोदय ने सांस्कृतिक गतिविधियों के सफल संचालन के लिए संस्कृतिक प्रभारी प्रो. अंजलि शर्मा, कन्वीनर ग्रुप-4 प्रो. हर्षा राणा तथा पूरी आयोजन समिति के सक्रिय सदस्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से डॉ. धियान सिंह, प्रो. शेफाली और प्रो. सुमिता के समर्पित सहयोग और मार्गदर्शन के लिए उन्हें बधाई और धन्यवाद दिया।
महाविद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया है कि सरकारी महाविद्यालय धर्मशाला प्रतिभा, रचनात्मकता और अनुशासन का केंद्र है, जहाँ विद्यार्थी न सिर्फ अकादमिक क्षेत्र में बल्कि सांस्कृतिक मंचों पर भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
