दिनांक: 10/10/2024
डिग्री कॉलेज धर्मशाला मे जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित ।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के रसायनशास्त्र विभाग एवं विज्ञान सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में Impact of Climate Change on Natural Disasters विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया के करकमलों द्वारा किया गया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. संजय पाठानिया (भूगोल विभाग, डिग्री कॉलेज धर्मशाला) ने जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन आज की सबसे बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए विज्ञान एवं समाज दोनों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
प्राचार्य प्रो. राकेश पाठानिया ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विज्ञान तभी सार्थक है जब उसका उपयोग मानवता और पर्यावरण के संरक्षण के लिए किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।
कार्यशाला के दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, भाषण, क्विज़, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. संजय जसरोटिया (कार्यवाहक विभागाध्यक्ष, रसायनशास्त्र विभाग) ने किया, जबकि डॉ. ऋतु बाला (संयोजक, विज्ञान सोसायटी) ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. अंजली शर्मा एवं प्रो. हर्षा राणा द्वारा किया गया।
कार्यशाला में विज्ञान संकाय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
