HamroClass Preloader

दिनांक: 22/04/2026

डिग्री कॉलेज धर्मशाला में भूगोल विभाग ने मनाया पृथ्वी दिवस

राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला के भूगोल विभाग द्वारा पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. राकेश पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग एवं मॉडल मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व पर सार्थक संदेश दिए।

मुख्य अतिथि प्रो. राकेश पठानिया ने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है और युवाओं की भागीदारी इसमें महत्वपूर्ण है। वहीं प्रो. अशोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इसमें योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. राकेश पठानिया, प्रो अशोक कुमार, प्रो. रजिंदर सिंह, प्रो. शबनम मेहता, प्रो. भावना देवी तथा एमए भूगोल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।