दिनांक:19/11/2025
ड्रग्स मुक्त समाज का संकल्प, बीबीए विभाग, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में नशा निरोधक जागरूकता शपथ कार्यक्रम आयोजित ।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बीबीए विभाग द्वारा आज नशा निरोधक जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक विशेष शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय समन्वयक डॉ. प्रवेश गिल, प्रो. सुजाता कौंडल, प्रो. धीरज कटोच, प्रो. ज्योति सिंह तथा बीबीए के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशा रहित जीवन की दिशा में प्रेरित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा न करने और समाज को इस बुराई से मुक्त करने में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई।
बीबीए विभाग के समन्वयक डॉ. प्रवेश गिल ने कहा नशा आज की युवा पीढ़ी के भविष्य को सबसे अधिक प्रभावित करने वाली सामाजिक बुराई है। यदि युवा जागरूक होकर नशे को ना कहें, तो समाज को एक स्वस्थ, सशक्त और सुरक्षित दिशा मिल सकती है। हमारा प्रयास केवल जागरूकता बढ़ाना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे नशा-मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने साथ साथ आसपास के लोगों को भी इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। विशेष संदेश कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो। जागरूक बनें, दूसरों को जागरूक करें और एक स्वस्थ, खुशहाल तथा प्रगतिशील हिमाचल के निर्माण में योगदान दें।
