दिनांक: 10/11/2025
धर्मशाला कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में बिखेरी संगीत की मधुर चमक ।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राजकीय महाविद्यालय संजौली, शिमला में 4 से 7 नवम्बर तक आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय राज्यस्तरीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव समूह-2 में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के विद्यार्थियों ने अपनी गायन और वाद्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
बी.ए. म्यूज़िक विभाग के विद्यार्थियों ने पश्चिमी सामूहिक गायन में प्रथम स्थान, वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंट सोलो में सूरज ने द्वितीय स्थान तथा पश्चिमी एकल गायन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भारतीय सामूहिक गायन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान और वेस्टर्न एकल गायन प्रतियोगिता में चंद्रकांत और सलिल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विजेताओं के कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया, उप-प्राचार्य डॉ. संजय पठानिया, तथा म्यूज़िक विभाग की प्रो. डॉ. पल्लवी शर्मा,डॉ. मोनिका मक्क्ड़, डॉ पूजा दीवान, प्रो साधना अवस्थी ने विद्यार्थियों का स्वागत व सम्मान किया। प्रो. राकेश पठानिया ने कहा कि हमारे विद्यार्थी यह सिद्ध कर रहे हैं कि लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास से हर मंच पर सफलता सुनिश्चित है। प्रो. डॉ. पल्लवी शर्मा ने कहा संगीत आत्मा की भाषा है, जब सुर और साधना मिलते हैं, तो सफलता स्वयं ताल बन जाती है।
