HamroClass Preloader

दिनांक: 10/11/2025

धर्मशाला कॉलेज ने HPTU स्पोर्ट्स मीट में रचा नया इतिहास कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) द्वारा आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में डिग्री कॉलेज धर्मशाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। कॉलेज ने बेहतरीन खेल भावना और टीमवर्क का परिचय देते हुए कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की लड़कों की कबड्डी टीम ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ खेलते हुए तकनीकी विशवविधालय के अधीन समस्त कॉलेज मे औवरआल प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, बालिकाओं की सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में रिया, बी.टेक तृतीय सेमेस्टर की प्रतिभाशाली छात्रा रिया परमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज और धर्मशाला क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। खेल जीवन में आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस अवसर पर एमसीए विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम श्रीवत्स ने कहा, हमारे छात्रों ने यह साबित किया है कि सही दिशा और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। यह जीत आने वाले वर्षों में और भी बड़ी सफलताओं की प्रेरणा बनेगी।

बी.टेक विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश दीवान ने कहा, खेल भावना जीवन का मूल आधार है। हमारे खिलाड़ियों ने इसे अपने प्रदर्शन से सिद्ध कर दिखाया है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कॉलेज और प्रदेश का गौरव बढ़ाएँगे।

इस अवसर पर प्रो. मिनाक्षी सरोच, प्रो. सचिन अवस्थी, प्रो. सुनीता धीमान, प्रो. कनिका और प्रो. नेहा सहित समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।