HamroClass Preloader

नेशनल खिलाड़ी सुनीता का धर्मशाला कॉलेज पहुंचने पर भव्य स्वागत

खेलो इंडिया’ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में 2 पदक जीतने वाली छात्रा सुनीता ने एक बार फिर से धर्मशाला कॉलेज एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। सुनीता ने खेलो इंडिया अभियान के तहत बेंगलुरु में एथलेटिक्स में पंद्रह सौ मीटर और 800 मीटर में क्रमशः रजत पदक और कांस्य पदक पर अपना नाम सुनिश्चित करवाया। इस उपलब्धि के लिए कॉलेज पहुंचने पर सुनीता का प्राचार्य महोदय तथा समस्त शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।