पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम (Library Orientation Program) का शुभारंभ
आज राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में Library Orientation Program 2026 का सफल शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय के पुस्तकालय, उपलब्ध संसाधनों, डिजिटल सुविधाओं, पुस्तक निर्गमन प्रक्रिया तथा पुस्तकालय के नियमों एवं सेवाओं से परिचित कराना है।
कार्यक्रम के प्रथम दिन विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुस्तकालय की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यह अभिमुखीकरण कार्यक्रम 6 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक विभागवार निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित किया जा रहा है।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला सभी विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह करता है।