12/09/2026
बीबीए विद्यार्थियों ने किया वेरका मिल्क प्लांट का औद्योगिक भ्रमण दिनाक
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बीबीए विभाग द्वारा विद्यार्थियों को औद्योगिक गतिविधियों एवं व्यावसायिक प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से वेरका मिल्क प्लांट, चंडीगढ़ का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने दुग्ध प्रसंस्करण, उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, विपणन तथा आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन सहित डेयरी उद्योग की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। वेरका मिल्क प्लांट के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संयंत्र की कार्यप्रणाली तथा दूध एवं दुग्ध उत्पादों के निर्माण की विभिन्न अवस्थाओं से अवगत करवाया।
औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ बीबीए विभाग के संकाय सदस्य श्री धीरज कटोच एवं श्रीमती मीनाक्षी सरोच उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें कक्षा में पढ़ाए जाने वाले प्रबंधन के सिद्धांतों को व्यावहारिक कार्यप्रणाली से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं अनुभवात्मक रहा। इससे विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक वातावरण को समझने तथा उत्पादन एवं प्रबंधन की प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। विभाग ने विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक अनुभव का अवसर प्रदान करने के लिए वेरका मिल्क प्लांट, चंडीगढ़ के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
