दिनांक:16/11/2025
युवा महोत्सव (ग्रुप 3) में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2nd Runner-Up Trophy अर्जित की।
2nd Runner-Up Trophy हासिल करने पर हार्दिक बधाई!
आज राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में आयोजित अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव (ग्रुप 3) में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि अर्जित की।
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में आयोजित अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव (ग्रुप 3) में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय उपविजेता (2nd Runner-Up) ट्रॉफी अपने नाम की। लंबे अंतराल के बाद मिली इस उपलब्धि ने पूरे महाविद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।
कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. राकेश पठानिया ने टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है।
महाविद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी विजेता टीम को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
