दिनांक: 29/07/2025
यूथ फेस्ट मैराथन रेड रन में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन ।
ज़ोनल अस्पताल धर्मशाला के तत्वावधान में आयोजित यूथ फेस्ट मैराथन रेड रन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न 15 महाविद्यालयों के रेड रिबन क्लब (RRC) के 60 विद्यार्थियों (30 छात्र व 30 छात्राएं) ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य, एचआईवी/एड्स जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।
प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय, धर्मशाला के रेड रिबन क्लब के चार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए:
छात्राओं वर्ग प्रथम स्थान नैन्सी ने हासिल किया जबकि द्वितीय स्थान पर अदिति रही और छात्र वर्ग प्रथम स्थान नारायण द्वितीय स्थान विजय के नाम रहा।
ये चारों प्रतिभागी राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के आरआरसी सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि आगामी राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता, जो शिमला में आयोजित की जाएगी, उसमे इन विजेताओं को महाविद्यालय की ओर से प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। राज्य स्तरीय मैराथन में कुल 6 स्थान (3 छात्र व 3 छात्राएं) निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से चार स्थान अकेले डिग्री कॉलेज धर्मशाला के विद्यार्थियों ने अर्जित किए हैं।
इस ख़ुशी के मौके पर प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा यह उपलब्धि न केवल हमारे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह हमारे युवाओं के प्रतिबद्ध प्रयासों और अनुशासन का प्रमाण है। मैं आशा करता हूँ कि हमारे विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा राजकीय महाविद्यालय, धर्मशाला का यह प्रदर्शन न केवल संस्थान के लिए प्रेरणास्पद है, बल्कि पूरे हिमाचल के युवाओं को स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सामाजिक योगदान की दिशा में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करता है।
इस अवसर पर आरआरसी सदस्य डॉ. नीरज कौशल, प्रो. ज्योति बाला, डॉ. पल्लवी, प्रो. सुमिता, प्रो. रिशव सहित समस्त संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी द्वारा हाल ही में घोषित बीए तृतीय वर्ष के परिणाम में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मेजर समाजशास्त्र (Sociology) विषय की छात्रा साक्षी जरयाल ने चौथा स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है।
साक्षी दलेर सिंह और सीमा देवी की सुपुत्री हैं और मोहरी, डाक घर टुंडी, सिहुंता की रहने वाली हैं। साक्षी ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। साक्षी ने इसका श्रेय अपने माता पिता व शिक्षकों को दिया है।
साक्षी की इस उपलब्धि से न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे गांव को गर्व महसूस हो रहा है। साक्षी की खबर उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
साक्षी ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने साक्षी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साक्षी अपने भविष्य में भी इसी तरह की सफलता हासिल करती रहेगी और अपने परिवार और समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। साक्षी को उनकी इस उपलब्धि पर ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं।
