दिनांक: 21/09/2025
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का भव्य आयोजन ।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में शिक्षा विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राकेश पठानिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। शिक्षा विभाग से डा. गौरव महाजन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके उपरांत छात्रा महक ने स्वागत भाषण दिया जबकि वंशिका ने अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के इतिहास और महत्व पर जानकारी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर भाषण, काव्य-पाठ और नारा-लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में वैश्विक शांति के साथ-साथ आत्मिक शांति भी आवश्यक है, क्योंकि बिना आत्मिक शांति के विश्व शांति केवल एक दिवास्वप्न रह जाएगी।
मुख्य संबोधन में प्राचार्य डा. राकेश पठानिया ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि शांति का विकास छोटी-छोटी आदतों में सुधार से संभव है और विद्यार्थियों में शांति मूल्यों के विकास में अध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
- भाषण प्रतियोगिता: कोशिकी कटोच (प्रथम), पायल (द्वितीय), सुहानी व अंकिता (संयुक्त तृतीय) स्थान पर रही।
- निर्णायक मंडल मे प्रो. पूजा संदल, प्रो. पूजा दीवान और डॉ. अजय कुमार ने निभाई भूमिका
- काव्य-पाठ प्रतियोगिता: संस्कृति (प्रथम), ऋषि (द्वितीय), कोशिकी कटोच (तृतीय)
- निर्णायक मंडल मे डॉ. हर्षा राणा, डॉ. अंजली और प्रो. संजय रहे।
- नारा- लेखन प्रतियोगिता पलक (प्रथम), कनिष्का (द्वितीय), प्रिया (तृतीय) स्थान पर रही।
निर्णायक मंडल मे डॉ. मोनिका मक्कर, प्रो. बालक राम और प्रो. ऋषभ ने भूमिका निभाई।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पायल, अंजली, कृतिका, तमन्ना, नैंसी और पूजा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से शांति का संदेश दिया।
सभी विजेता प्रतिभागियों को डा. संजय पठानिया, डा. रजनीश दीवान, डा. संजय जसरोटिया और डा. विक्रम श्री वत्स ने स्मृति चिन्ह भेंट किए।
अंत में रीना ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डा. भरत, डा. सोनम, डा. सुमन और डॉ. प्रवेश गिल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
