दिनांक: 23/09/2025
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में रक्तदान शिविर आयोजित ।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में रेड रिबन क्लब ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (OSA) तथा रोवर्स-रेंजर्स इकाई का भी सहयोग रहा जिससे रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के कुल 45 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। रक्तदान शिविर का संचालन जोनल अस्पताल की डॉ नंदिता और उनकी चिकित्सा टीम ने किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने विशेष रूप से भाग लिया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजनों में आगे आने का आह्वान किया। शिविर में महाविद्यालय के कई प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. रजनीश देवान, प्रो. संजय जसरोटीया, डॉ. विक्रम वत्स, डॉ प्रवेश गिल, डॉ आशीष रंजन, डॉ. नीरज कौशल, डॉ. मोनिका मक्कड़, प्रो. पूजा देवान, श्री गोविंद सिंह, डॉ. गौरव महाजन, डॉ. हर्ष दीपिका दत्ता, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. दीपिका ठाकुर, सुश्री सुमिता चौधरी और श्री ऋषभ जरयाल शामिल रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि यह न केवल ज़रूरतमंदों को जीवन देता है, बल्कि रक्तदाताओं को भी आत्मसंतोष की अनुभूति कराता है। साथ ही, उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर समाजोपयोगी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
