HamroClass Preloader

 दिनांक: 08/10/2025

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बी.वॉक बिभाग के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स में शानदार प्लेसमेंट कौशल आधारित शिक्षा की बड़ी सफलता सम्पन्न ।

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए यह एक प्रेरणादायक क्षण है। डिग्री कॉलेज धर्मशाला के हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म विभाग के हाल ही में पासआउट छात्रों ने देश के प्रतिष्ठित और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स में प्लेसमेंट प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है।

कॉलेज के बी.वॉक  (Bachelor of Vocation Hospitality & Tourism) कोर्स के दो छात्रों को पलक और अदितिय को ताज समूह के गौरबंद पैलेस राजस्थान,  जबकि आशीषपाल को रेडिसन ब्लू अमृतसर, और हिमांशु राणा को सर्कल ऑफ क्रस्ट, चंडीगढ़ में चयनित किया गया है। यह न केवल छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण, कौशल आधारित और उद्योग समन्वित शिक्षा प्रणाली का भी प्रमाण है।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया जी, नोडल अधिकारी प्रो. नरेश कुमार धीमान जी, और प्लेसमेंट इंचार्ज तरसेम जरयाल और वी वॉक बिभाग के समस्त स्टाफ ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इसे कॉलेज के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह सफलता प्रदेश के अन्य युवाओं को भी कौशल आधारित शिक्षा की ओर प्रेरित करेगी।

वहीं, राज्य समन्वयक आदित्य शर्मा जी तथा ट्रेनिंग मैनेजर अंकित शर्मा जी ने भी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्लेसमेंट प्राप्त कर चुके छात्रों ने बताया कि तीन वर्षीय बी.वोक. कार्यक्रम ने उन्हें न केवल तकनीकी ज्ञान दिया, बल्कि आत्मविश्वास, संवाद कौशल और उद्योग की मांगों के अनुरूप व्यवहारिक समझ भी विकसित की।

हमें गर्व है कि हम ताज जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में कार्यरत होने जा रहे हैं। बी.वोक. कोर्स और कॉलेज द्वारा प्रदान किया गया प्रशिक्षण हमारे लिए वरदान साबित हुआ है। छात्रों ने EduBridge Learning Company के सहयोग से मिली ट्रेनिंग को भी अत्यंत लाभकारी बताया।

बी.वॉक (Hospitality & Tourism) कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को न केवल शैक्षणिक डिग्री देना है, बल्कि उन्हें उद्योग में कार्य करने हेतु पूरी तरह से सक्षम और जॉब रेडी बनाना है। यह उपलब्धि इस बात का सशक्त उदाहरण है कि सरकारी संस्थान भी विश्व स्तरीय प्रतिभाएं तैयार कर सकते हैं, यदि उन्हें सही दिशा, संसाधन और मार्गदर्शन मिले। यह सफलता हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि आज के दौर में कौशल आधारित शिक्षा, परिश्रम और सही मार्गदर्शन से किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है, और यह सफलता उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है।