दिनांक :16/10/2025
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में वाणिज्य विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के वाणिज्य विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कक्षाओं के साथ-साथ महाविद्यालय परिसर की भी सफाई की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया, शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला और इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की प्रेरणा दी।
अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और संकल्प लिया कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखेंगे।
यह अभियान न केवल सामुदायिक सहभागिता का उदाहरण बना, बल्कि छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सशक्त किया। सभी प्रतिभागियों के सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।