दिनांक: 28/10/2025
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में मनाया गया राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस ।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा आज राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के प्रोफेसर अश्वनी कुमार ने आयुर्वेदिक पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया।
प्रो. अश्वनी कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक तरीकों को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है जो तन, मन और आत्मा तीनों को संतुलित रखती है।
उन्होंने छात्रों को हल्दी, आंवला, नीम, तुलसी जैसे औषधीय पौधों के महत्व से अवगत कराया और बताया कि इनका नियमित उपयोग जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव में अत्यंत लाभकारी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेद अपनाकर हम न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ और संतुलित जीवन अपनाएंगे। राजनीतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अश्वनी कुमार प्रोफेसर संजय कुमार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में आयुर्वेदिक परंपराओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
