दिनांक: 04/11/2025
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के छात्र राहुल शर्मा ने राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में किया कॉलेज का नाम रोशन ।
बोह के घड़घूंन निवासी राहुल शर्मा, पुत्र कान्ह शर्मा, ने हाल ही में अर्णि विश्वविद्यालय, इंदौरा में आयोजित राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला का नाम गौरवान्वित किया है।
अपने परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर राहुल ने यह उपलब्धि हासिल की है, जो महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
राहुल की इस सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ. नरेश मनकोटिया ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि राहुल की मेहनत और समर्पण युवा पीढ़ी के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
