दिनांक:12/11/2025
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में होगा अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन देश-विदेश के विद्वान देंगे नवाचार, विज्ञान और तकनीक पर अपने विचार ।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के एमबीए एवं एमसीए विभाग की ओर से 22 नवम्बर और 23 नवम्बर 2025 को एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी (International Conference) का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी का विषय है Redefining Business, Science & Technology for Innovation and Sustainability in the Era of AI & Changing Global Order.
इस सम्मेलन में देश-विदेश के विश्वविद्यालयों, संस्थानों और शोध केंद्रों से जुड़े विद्वान, वैज्ञानिक, शोधार्थी और उद्योग विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे तथा अपने-अपने शोध कार्य और विचार प्रस्तुत करेंगे। यह आयोजन धर्मशाला को एक बार फिर वैश्विक शैक्षणिक गतिविधियों के केंद्र में लाने जा रहा है। कॉलेज प्राचार्य प्रो राकेश पठानिया ने बताया सम्मेलन का उद्देश्य है विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के क्षेत्र में नवाचार (Innovation) और स्थायित्व (Sustainability) को प्रोत्साहित करना। बदलते वैश्विक परिदृश्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल अर्थव्यवस्था और सतत विकास जैसे विषयों पर शोध और विचार-विमर्श के माध्यम से नए समाधान खोजे जाएंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने आगे बताया कि यह सम्मेलन शोधार्थियों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहां वे मिलकर भावी तकनीकी और सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।
सम्मेलन में निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर चर्चा और शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग एवं बिजनेस एनालिटिक्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से फाइनेंशियल इंक्लूजन, उद्यमिता और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन, साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और डिजिटल गवर्नेंस, ग्लोबल बिजनेस एवं सस्टेनेबिलिटी, पर्यटन, डिजिटल इकोनॉमी और अंतरिक्ष अनुसंधान, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और इंडस्ट्रियल इनोवेशन
एब्सट्रैक्ट जमा करने की अंतिम तिथि: 15 नवम्बर 2025, फुल पेपर जमा करने की अंतिम तिथि: 21 नवम्बर 2025
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 20 नवम्बर 2025 शोध पत्र एवं पंजीकरण विवरण शोधार्थी एवं प्रतिभागी अपने शोध पत्र ऑनलाइन पंजीकरण लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। https://forms.gle/sctRxyCTLGJAephp8
कॉलेज प्राचार्य प्रो राकेश पठानिया ने बताया राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला अपनी स्थापना 1912 से ही शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित यह संस्थान हिमालय की गोद में बसे सुंदर और शांत वातावरण में ज्ञान व नवाचार की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
