दिनांक:12/11/2025
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बी.एससी. (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण ।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बी.एससी. (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने दिनांक 10 नवम्बर 2025 को सीएसआईआर-आईएचबीटी (CSIR-IHBT), पालमपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ विभाग की संकाय सदस्य प्रो. श्वेता मोदगिल, डॉ. सतपाल सिंह एवं प्रो. शिवानी शर्मा भी सम्मिलित रहीं।
विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना खरवाल ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभव विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें अपने विषय की गहराई से समझ विकसित करने में मदद करते हैं। डॉ. अंजना खरवाल ने इस सफल आयोजन के लिए विभागीय टीम एवं विद्यार्थियों की सराहना की।
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को बायोटेक्नोलॉजी में प्रयोग होने वाली प्रयोगशाला तकनीकों, उपकरणों तथा अनुसंधान विधियों के प्रति व्यावहारिक जानकारी और प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्लांट टिश्यू कल्चर लैब, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी लैब, फर्मेंटेशन यूनिट तथा वायरोलॉजी लैब का अवलोकन किया।
संस्थान के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को संस्थान में चल रहे अनुसंधान कार्यों, प्रयोगशाला सुविधाओं तथा विभिन्न वैज्ञानिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें अपने विषय की व्यावहारिक समझ को और सुदृढ़ करने का अवसर मिला।
