दिनांक:13/11/2025
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में एम.सी.ए. विभाग की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों की शानदार उपलब्धि ।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के एम.सी.ए. विभाग में 12 नवम्बर 2025 को Kreativan Technologies, चंडीगढ़ द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर दिनेश ठाकुर द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया का संचालन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत दो चरणों में साक्षात्कार आयोजित किए गए पहला चरण (टेक्निकल राउंड) कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ जबकि दूसरा राउंड आज ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया, जिसका परिणाम शीघ्र ही घोषित किया जाएगा।
एम.सी.ए. विभाग के निम्नलिखित विद्यार्थियों ने पहले राउंड (टेक्निकल राउंड) को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया ।
ग्रुप–I: शगुन शर्मा, नीतिका, लवी चौधरी, आशीष कुमार, मारवी
ग्रुप–II: अर्पित डोगरा, अभय मधवान, सिया, आर्यन चौधरी, कमलप्रीत सिंह
ग्रुप–III: वंशिका, आयुषी शर्मा, दीक्षा, लक्षय
ग्रुप–IV: तुषार, दिवांशु, लक्ष्य सैनी, शिवराम चौधरी, प्रिंस, आशीष गुलरिया, विकास, सौरभ शर्मा, तुषार सिंह, रुचिका
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और विभाग के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उद्योग जगत से जुड़ाव स्थापित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
एम.सी.ए. विभाग के संयोजक डॉ. वी.एस. वत्स, विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश सूद, तथा प्रो. सुमन भारद्वाज एवं प्रो. सचिन अवस्थी ने भी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी दक्षता को निखारने का एक उत्कृष्ट अवसर है।
एम.सी.ए. विभाग ने बताया कि छात्रों की यह सफलता विभाग के सतत प्रयासों और मार्गदर्शन का परिणाम है, जो भविष्य में भी छात्रों को नए अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
