दिनांक:13/11/2025
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला ने जीती एच.पी. यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैम्पियनशिप की विजेता ट्रॉफी (महिला वर्ग) ।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की महिला बैडमिंटन टीम ने गौतम कॉलेज, हमीरपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है।
टीम की कप्तान ज्योतिष्का के नेतृत्व में प्रकृति, पल्लवी और प्रांजल ने उत्कृष्ट खेल भावना और टीमवर्क का परिचय दिया। टीम के कोच विवेक हंस के मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान किया।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है, जिसने पूरे महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रदर्शन छात्रों में अनुशासन, दृढ़ता और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।
इस अवसर पर फिजिकल एजुकेशन विभाग के प्रोफेसर डॉ. नरेश मनकोटिया ने भी टीम और कोच को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता महाविद्यालय के खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट परंपरा को और सशक्त बनाती है।
कॉलेज परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कप्तान ज्योतिष्का, पूरी टीम, कोच विवेक हंस और डॉ. नरेश मंकोटिया को विशेष धन्यवाद और शुभकामनाएँ दीं।
हर जीत मेहनत, टीमवर्क और आत्मविश्वास की कहानी कहती है।
