HamroClass Preloader

 दिनांक:18/11/2025

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बिभाग द्वारा 7 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं छात्र संकाय विनिमय कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न ।

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा 9 से 15 नवंबर 2025 तक आयोजित सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं छात्र संकाय विनिमय कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम The Bhopal School of Social Sciences (BSSS), भोपाल के सहयोग से भोपाल, इंदौर और उज्जैन में आयोजित किया गया। इस भ्रमण में विभाग के 45 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल डॉ. पवन ठाकुर और पुष्पा शर्मा के नेतृत्व में शामिल हुआ। इस शैक्षणिक यात्रा ने विद्यार्थियों को तकनीकी, सांस्कृतिक और औद्योगिक अनुभवों का समृद्ध अवसर प्रदान किया।

11 नवंबर को प्रतिनिधिमंडल ने BSSS भोपाल में विनिमय गतिविधियों की शुरुआत की, जहाँ विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक सत्र आयोजित हुए। इनमें आशीष जैन का AI Tools in Education तथा डॉ. पवन ठाकुर का Cloud Computing पर व्याख्यान शामिल था। इसके पश्चात छात्रों ने Tech Digi में औद्योगिक भ्रमण किया और स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सहभागिता की। 13 नवंबर को आयोजित हैंड्स-ऑन साइबर सिक्योरिटी सत्र, खेल एवं गेमिंग गतिविधियों ने छात्रों को तकनीकी समझ के साथ-साथ टीमवर्क का भी अनुभव दिया। औपचारिक सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम का शुभारंभ Principal Dr. John P. J., Vice Principal Sr. Leema, Dean Academics Fr. Jomi Panithas, विभागाध्यक्ष Swati Sharma एवं डॉ. पवन ठाकुर ने किया।

प्रतिनिधिमंडल ने MANIT Bhopal, IIIT Bhopal और Government Geetanjali College जैसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों का भी भ्रमण किया। यहाँ छात्रों को उन्नत प्रयोगशालाओं, शोध सुविधाओं और आधुनिक शैक्षणिक प्रक्रियाओं को देखने और समझने का अवसर मिला। भ्रमण के दौरान उज्जैन और भोपाल के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों महाकालेश्वर मंदिर, महाकाल कॉरिडोर, काल भैरव मंदिर, राम घाट, जंतर-मंतर (वेदशाला), हरसिद्धि मंदिर, सांची स्तूप, भोपाल ऊपरी झील (Bhojtal), वन विहार नेशनल पार्क और ताज-उल-मसाजिद का अवलोकन भी किया गया, जो छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायी अनुभव रहा।

इस कार्यक्रम के दौरान राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला और BSSS भोपाल के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके अन्तर्गत दोनों संस्थान आगामी वर्षों में शोध, प्रशिक्षण, शैक्षणिक संसाधनों के आदान–प्रदान तथा अधिक सुदृढ़ छात्र–संकाय विनिमय कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे। यह एमओयू दोनों संस्थानों के लिए शैक्षणिक सहयोग के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों की दृष्टि को व्यापक बनाते हैं, आत्मविश्वास का निर्माण करते हैं और संस्थागत सहयोग को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और संकाय की अनुशासित, सक्रिय और उत्कृष्ट भागीदारी की प्रशंसा की तथा इसे महाविद्यालय के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम संयोजक प्रो. रजनीश दीवान ने कहा कि यह भ्रमण छात्रों के लिए कक्षा से बाहर निकलकर वास्तविक शैक्षणिक वातावरण में सीखने का उत्कृष्ट अवसर रहा। उन्होंने छात्रों की उत्साही भागीदारी और महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं, डॉ. पवन कुमार ठाकुर ने कहा कि AI, Cloud Computing, Cyber Security तथा उद्योग संवाद जैसे अनुभवों ने छात्रों के ज्ञान-विस्तार और तकनीकी दक्षता को नई दिशा दी है।

यह 7 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए प्रायोगिक सीख, अनुसंधान दृष्टि, सांस्कृतिक समझ और तकनीकी exposure का अनूठा संगम सिद्ध हुआ। इस कार्यक्रम ने न केवल छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि महाविद्यालय की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और शैक्षणिक उत्कृष्टता को भी नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के लिए यह एक प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

SEKOLAHTOTO

slot deposit 5000

sekolahtoto

toto togel

SEKOLAHTOTO

SEKOLAHTOTO

sekolahtoto

sekolahtoto

sekolahtoto

sekolahtoto

sekolahtoto

sekolahtoto

SEKOLAHTOTO

ELANG212
CLAN4D
VIRAL88
viral88 login link alternatif
VIRAL88
ELANG212
SUPERJP
ELANG212
SUPERJP
BOOSTERJP
BOOSTERJP
PAKONG86
winstrike69 link alternatif
BOOSTERJP
WINSTRIKE69
SLOT GACOR
VIRAL4D
WINSTRIKE69
VIRAL88
WINSTRIKE69
viral88
WINSTRIKE69
WINSTRIKE69
CLAN4D
SAMSONBET86
winstrike69
winstreak 69
winstreak69
winstrik69
winstrike 69
winstreak 69 login
linabet69
linabet69
gojekpot
gojekpot