दिनांक:18/11/2025
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में वाणिज्य विभाग द्वारा कॉलेज परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ।
राजकीय महाविधालय महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना और सुरक्षित जीवन के लिए आवश्यक नियमों का पालन सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सड़क पर चलते समय सावधानी बरतने, हेलमेट एवं सीटबेल्ट के प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पोस्टर, स्लोगन और लघु निबंध के माध्यम से भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. राकेश पाठानिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन शैली है। यदि हम स्वयं सुरक्षित रहेंगे तभी समाज सुरक्षित बन सकेगा। युवाओं के रूप में आप देश के भविष्य हैं; आपकी जागरूकता कई अनमोल जीवन बचा सकती है। हर कदम पर सावधानी अपनाएँ और जिम्मेदार नागरिक बनें।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवेश गिल ने कहा सड़क सुरक्षा का पालन करना हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। छात्रों को चाहिए कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। आपकी सतर्कता ही आपकी शक्ति है।
कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि छात्र छात्राएँ न केवल स्वयं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे, बल्कि समाज में दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल प्रो राकेश पठानिया, डॉ. प्रवेश गिल ,डॉ. अंजना, डॉ. हर्ष दीपिका दत्ता, डॉ. बिट्टू कुमारी डॉ.शेफाली प्रो सुमिता व् विद्यार्थी मौजूद रहे।
