HamroClass Preloader

 दिनांक:17/02/2026

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की बेटियों ने जेआरएफ में किया शानदार प्रदर्शन ।

इतिहास विभाग की छात्राओं ने रचा कीर्तिमान, JRF सफलता पर हुआ भव्य सम्मान

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के इतिहास क्लब द्वारा महाविद्यालय परिसर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें इतिहास विभाग की हाल ही में यूजीसी नेट–जेआरएफ उत्तीर्ण करने वाली पूर्व छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अदिति सपुत्री रविंदर कुमार) एवं अदिति सपुत्री संगत राम को उनकी असाधारण शैक्षणिक उपलब्धि के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने कहा कि इन छात्राओं की सफलता न केवल उनके परिवारों बल्कि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि, इतिहास विभाग की ये होनहार छात्राएँ आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

इस अवसर पर डॉ विक्रम श्रीवत्स, डॉ बलराज, डॉ दीवान, इतिहास विभाग से प्रो. निशेष एवं प्रो. सोनिका सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की इस उपलब्धि को मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया।

सम्मानित छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और महाविद्यालय को देते हुए कहा कि उन्हें यहाँ से मिला मार्गदर्शन ही उनकी इस उपलब्धि की नींव है।