HamroClass Preloader

 दिनाँक: 26/08/2026

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में वनस्पति विज्ञान विभाग ने चलाया पौधरोपण अभियान

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया जी के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं प्रयोगशाला सहायकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया जी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण अभियानों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना खरवाल, डॉ. रणजीत ठाकुर, डॉ. सोनम सहित प्रयोगशाला सहायकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण का संदेश दिया गया।