राजकीय महाविधालय धर्मशाला में एचआईवी/एड्स जागरूकता रैली का आयोजन ।
डिग्री कॉलेज धर्मशाला के रेड रिबन क्लब द्वारा सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में एनसीसी, एनएसएस तथा रोवर-रेंजर इकाइयों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। रैली का उद्देश्य छात्रों और समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
रैली की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पाठानिया ने की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा युवा समाज में जागरूकता फैलाने की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमें एचआईवी/एड्स जैसी बीमारियों के प्रति जानकारी और सतर्कता बढ़ाकर एक स्वस्थ हिमाचल का निर्माण करना है। कॉलेज का हर छात्र समाज में बदलाव का दूत बने।
इस रैली में लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों के साथ-साथ डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. नीरज कौशल, डॉ. हर्ष दीपिका दत्ता, डॉ. गौरव महाजन, प्रो. निशेश कुमार, प्रो. सुमना देवी, डॉ. पल्लवी शर्मा, प्रो. सुमिता और प्रो. ऋषव भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाया।
IEC अभियान के अंतर्गत रेड रिबन क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही, सभी छात्रों और उपस्थित लोगों ने एचआईवी-फ्री हिमाचल का संकल्प लिया।
रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे NACO और HPSACS के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Facebook, Instagram, Twitter) से जुड़कर इस जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाएँ।
इन सभी गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और IEC अभियान के लक्ष्यों को पूरा करना रहा।