दिनांक: 01/08/2025
रोवर रेंजर क्लब ने विश्व स्काउट स्कार्फ डे बड़ी धूमधाम से मनाया ।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के रोवर रेंजर क्लब ने विश्व स्काउट स्कार्फ डे बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में वाईस प्रिंसिपल डॉ. संजय पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि विशेष अतिथि के रूप में भारत स्काउट एंड गाइड्स जिला कांगड़ा की जिला संयुक्त सचिव रेनुका गुप्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरआत सभी अतिथियों तथा गणमान्य व्यक्तियों को स्कार्फ पहनाकर शुभारम्भ किया उसके बाद सरस्वती द्वीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। समारोह की शुरुआत कॉलेज स्कार्फ के विशेष संस्करण के विमोचन से हुई जिसमें तिरंगे के सम्मान और अगस्त माह की देशभक्ति भावना को प्रमुखता दी गई।
इसके उपरांत रोवर रेंजर क्लब ने एनसीसी, एनएसएस और इको क्लब के सहयोग से पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें छात्रों ने स्काउटिंग, पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति विषयों पर अपनी रचनात्मकता से सबको प्रभावित किया। इसी कड़ी में कॉलेज के पुराने भवन परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया जिसमें स्काउट्स और गाइड्स ने वृक्षों और फूलों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भारत स्काउट एंड गाइड्स जिला कांगड़ा की जिला संयुक्त सचिव रेनुका गुप्ता ने उपस्थित विद्यर्थियोंओ को स्काउटिंग के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्काउटिंग को समाजसेवा का सशक्त माध्यम बताते हुए स्काउट एंड गाइड इकाई को उनकी सक्रियता के लिए बधाई दी और छात्रों को जीवन में स्काउटिंग के सिद्धांतों को भी अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. संजय पठानिया ने स्कार्फ डे के महत्व और इतिहास पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि स्कार्फ स्काउट एंड गाइड की पहचान है और यह केवल एक प्रतीक नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और अनुशासन का संदेश भी है। कार्यक्रम में डॉ. पठानिया ने स्काउटिंग की विस्तृत जानकारी देते हुए स्काउट आंदोलन की वैश्विक भूमिका पर भी प्रकाश डाला। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वाइस प्रिंसिपल डॉ. संजय पठानिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन रेंजर लीडर डॉ. हर्ष दीपिका दत्ता और रोवर लीडर डॉ. अजय जम्वाल ने किया। समारोह के दौरान राज्य पुरस्कार (राज्य पुरस्कार ) प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों जागृति शर्मा, सारिका, अंजना और अवंतिका को भी सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस परेड (RDC) में भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन करने वाले छात्र सुजल सहित अन्य प्रतिभागियों को भी विशेष सराहना मिली। कुल मिलाकर 70 से अधिक छात्रों ने इस समारोह में सक्रिय रूप से भाग लिया और स्काउटिंग की भावना को जीवंत किया। प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में जानवी ठाकुर (बीएससी गणित), पायल (बीए तृतीय वर्ष) और पलक कपूर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जबकि पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में अक्षित, प्रकृति भारद्वाज (कॉमर्शियल आर्ट), हर्ष (पेंटिंग) और वैष्णवी डोगरा (बीए तृतीय वर्ष) विजेता रहे। यह समारोह विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ जिसने उन्हें न केवल सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया बल्कि स्काउटिंग के आदर्शों को व्यवहार में उतारने की दिशा में भी प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष दीपिका दत्त, डॉ. अजय जम्बाल, डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. संजीव, डॉ. दीपिका ठाकुर, डॉ. शर्मीला शर्मा व एनसीसी, एन एस एस ,इको क्लब एबं फाइन आर्ट के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
