HamroClass Preloader

दिनांक: 09/10/2024

वाणिज्य विभाग में मेहंदी एवं थाली सजावट प्रतियोगिता का सफल आयोजन ।

सरकारी महाविद्यालय धर्मशाला के वाणिज्य विभाग द्वारा 9 अक्तूबर, बुधवार को मेहंदी एवं थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. पर्वेश गिल के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें प्राचार्य डॉ. राकेश पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. स्नेह लता, डॉ. अंजना रानी, डॉ. हर्षदीपिका दत्ता और डॉ. बिट्टू कुमारी भी मौजूद रहीं।

मेहंदी प्रतियोगिता विजेता:

प्रथम – लविशा कौंडल (एम.कॉम I सेम)

द्वितीय – रिया (एम.कॉम III सेम) एवं श्रेता (एम.कॉम I सेम)

तृतीय – ईशा (एम.कॉम I सेम) एवं ललिता (बी.कॉम III–B)

थाली सजावट विजेता:

प्रथम – मीनाक्षी (बी.कॉम II वर्ष)

द्वितीय – रिया (एम.कॉम III सेम) एवं सुरभि (बी.कॉम II वर्ष)

तृतीय – तानिया (बी.कॉम III वर्ष) एवं दीपांशी (एम.कॉम I सेम)

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की पारंपरिक कला और सृजनशीलता को प्रोत्साहित करना रहा।