दिनांक:14/11/2025
विश्व मधुमेह दिवस पर धर्मशाला के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में स्लोगन राइटिंग व जागरूकता रैली का भव्य आयोजन ।
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर धर्मशाला स्थित हमारे कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा आज स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मधुमेह से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्रों ने अपनी सृजनात्मक सोच, स्लोगन के माध्यम से स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, मधुमेह की रोकथाम और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विषयों पर सशक्त संदेश प्रस्तुत किए। छात्रों द्वारा लिखे गए स्लोगन ने लोगों को जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने और मधुमेह को गंभीरता से समझने के लिए प्रेरित किया।
स्लोगन प्रतियोगिता के पश्चात विभाग द्वारा राजकीय महाविधालय धर्मशाला के परिसर व आस पास के क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्रों ने हाथों में प्लेकार्ड और बैनर लेकर मधुमेह से बचाव स्वस्थ जीवन का पहला कदम जैसे संदेशों का प्रसार किया। रैली के दौरान छात्रों ने स्थानीय लोगों को मधुमेह के लक्षण, कारण, रोकथाम और जीवनशैली में सुधार के महत्व के बारे में जानकारी दी। यह रैली समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
कार्यक्रम का संचालन विभाग की सभी फैकल्टी सदस्यों के सहयोग से किया गया। आयोजन की सफलता में फैकल्टी की टीमवर्क और योजनाबद्ध दृष्टिकोण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभागाध्यक्षा डॉ अंजना खरवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा मधुमेह आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक है। ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों में जागरूकता लाते हैं, बल्कि समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। हमारे छात्र भविष्य के विज्ञान दूत हैं, और उनका यह योगदान अत्यंत सराहनीय है। विभागाध्यक्षा डॉ. अंजना खरवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अगर स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य दिखाई देगा। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों में नेतृत्व क्षमता, जागरूकता और टीमवर्क की भावना उत्पन्न करने में सफल रहा, बल्कि समाज के लिए स्वास्थ्य चेतना का एक प्रभावी संदेश भी लेकर आया। इस कार्यक्रम में लगभग 79 विद्यार्थी एबं बिभाग के प्राध्यापक मौजूद रहे।
