दिनांक: 16/3/2026
वी० कॉम डिपार्टमेंट की सोसाइटी ने कार्यक्रम “थींम अविजेता” (Invictus) का आयोजन किया।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के वी० कॉम डिपार्टमेंट की सोसाइटी ने कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया। कार्यक्रम का थींम अविजेता (Invictus) रखा गया। शुभारंभ के अवसर पर कॉलेज प्रचार्य प्रो राकेश पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सोसाइटी की आयोजक टीम ने तिलक लगाकर अतिथियों स्वागत किया।
शुरुआत मे मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य प्रो राकेश पठानिया, विभागा अध्यक्ष डॉ. प्रो प्रवेश गिल, डॉ विक्रम श्रीवत्स, डॉ रजनीश दीवान, डॉ संजय जसरोटिया, डॉ स्नेह लता, डॉ अंजना, डॉ हर्ष दीपिका दत्ता, डॉ बिट्टू कुमारी सहित स्टाफ ने विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सोसाइटी द्वारा डिक्लेमेशन, एकल गीत, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, नृत्य आदि प्रतियोगिताएं आयोजित किए गए। विद्यार्थीओं ने नृत्य, एक्टिविटी प्रजेंट कर कार्यक्रम में समां बांध दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए बाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवेश गिल ने उपस्थित अतिथीयों का स्वागत किया। और उन्होंने बताया इस महाविद्यालय में बाणिज्य विभाग 1969 में शुरू किया गया था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अधिकतर संख्यां में इस कॉलेज से पढ़ाई उत्तीर्ण कर विद्यार्थियों ने यहाँ से निकलकर नए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कॉलेज में सेवाएं दे रहे अधिकतर संख्यां में बतौर प्रोफेसर कार्यरत भी इसी कॉलेज के विद्यार्थी रह चुके हैं।
उन्होंने कहा कि बाणिज्य विभाग के विद्यार्थी बहुत ही किस्मत बाले है जो प्रदेश के सबसे बड़े कॉलेज में पढ़ाई कर रहे है। उन्होंने बताया कि बच्चे एकेडमिक गतिविधियों के साथ साथ अन्य गतिविधयों में भी बढ़चढ़कर भाग लेते हैं।
मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य प्रो राकेश पठानिया, ने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा से भरा है। जिसमें आगे बढ़ने के लिए हर इंसान का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। यदि कोई शिक्षित नहीं है तो उसका पिछड़ना संभव है। इसलिए अच्छी व उच्चतम शिक्षा पाकर देश व अपने भविष्य को बेहतर बनाएं। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी का अपना लक्ष्य होना चाहिए। क्योंकि लक्ष्य के बगैर भी जीवन बेकार है। आगे उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना चाहिए, इससे उनके अंदर छिपी प्रतिभा सबके सामने प्रदर्शित होती है। उन्होंने छात्र छात्राओं को कॉलेज में होने बाली प्रतेयक गतिविधयों में और सास्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य प्रो राकेश पठानिया ने सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभाग के तमाम स्टाफ को बधाई दी । और उन्होंने बताया कि इस तरह के गतिविधयों द्वारा विद्यार्थीओं के अंदर स्किल विकसित होते है ।
इस दौरान कॉमर्स सोसाईटी के ऑफिस पधाधिकरियो को बेस्ट वालंटियर के तौर पर सम्मानित किया। समिति की अध्यक्षा मुस्कान ने समिति की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर गतिविधियों के बारे में अवगत कराया।
प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में विभाग के विधार्थी मीनाल ने प्रथम जबकि बबिता ने द्वतीय स्थान हासिल किया और शिवम ने तृतीय स्थान हासिल किया। एकल गीत मे शिवांग ने प्रथम जबकि आकाश नृत्य और शौर्य ने तृतीय स्थान हासिल किया ट्रेडिशनल ड्रेस कंपटीशन में पलक ने प्रथम जबकि अन्वशा ने द्वतीय और कृतिका ने तृतीय स्थान हसन किया। डिक्लेमेशन कंपटीशन में महक ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि सौरव भट्ट ने द्वितीय नंदिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सौरभ ने कांस्लेशन प्राइस प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि द्वारा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रोफेसर डॉ. प्रवेश गिल ने सभागार में मौजूद अतिथीयों का कार्यक्रम में आकर शोभा बढ़ाने के लिए आभार जताया।
इस दौरान कॉलेज प्राचार्य प्रो राकेश पठानिया, डॉ. परवेश गिल, डॉ विक्रम श्रीवत्स, डॉ राजनीश दीवान, डॉ संजय जसरोटिया, डॉ. अंजना, डॉ. स्नेह लता, डॉ. हर्ष दीपिका, कॉलेज और डिपार्टमेंट का स्टाफ, अन्य कॉलेज कर्मचारी सहित भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
