दिनांक: 29/10/2025
शगुन ने बढ़ाया धर्मशाला कॉलेज का मान चयनित हुई अष्ट लक्ष्मी दर्शन’ यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में ।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के लिए गर्व का क्षण महाविद्यालय की होनहार छात्रा शगुन का चयन प्रतिष्ठित अष्ट लक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम” में हुआ है। शगुन इतिहास विषय की मेधावी छात्रा हैं और एनएसएस की सक्रिय स्वयंसेविका भी हैं।
यह कार्यक्रम असम के गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश से कुल 20 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। शगुन इन चयनित विद्यार्थियों में से एक होकर प्रदेश और संस्थान दोनों का गौरव बढ़ा रही हैं।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया, इतिहास विभाग के प्रमुख प्रो. निशेश, तथा संकाय सदस्य प्रो. पूजा शांडिल, डॉ. दीपिका ठाकुर और डॉ. अंजलि शर्मा ने शगुन को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महाविद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया और विश्वास व्यक्त किया कि शगुन की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी नई प्रेरणा देगी, ताकि वे भी अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं शगुन की सफलता इस प्रेरक संदेश को साकार करती है।
