दिनांक:19/11/2025
सड़क सुरक्षा जागरूकता की ओर कदम बीबीए विभाग, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित ।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बीबीए विभाग द्वारा आज सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय समन्वयक डॉ. प्रवेश गिल, प्रो. सुजाता कौंडल, प्रो. धीरज कटोच, प्रो. ज्योति सिंह सहित बीबीए विभाग के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, ओवरस्पीडिंग और मोबाइल फोन के गलत उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं के खतरों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर बीबीए विभाग के समन्वयक डॉ. प्रवेश गिल ने कहा सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का मूल मंत्र है। यदि युवा सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं, तो बड़ी संख्या में दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का पालन न केवल स्वयं करने, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सड़क सुरक्षा के लिए यह संदेश दिया गया सड़क सुरक्षा,जीवन सुरक्षा सावधानी ही सुरक्षा है। हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएँ और यातायात नियमों का पालन करें।
