दिनांक:12/11/2025
हमारे कॉलेज की पूर्व छात्राएँ ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से टीम इंडिया में स्थान प्राप्त कर सम्पूर्ण हिमाचल एवं कॉलेज परिवार का नाम रोशन किया है।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है!
हमारे कॉलेज की पूर्व छात्राएँ पुष्पा राणा, भावना ठाकुर एवं चंपा ठाकुर ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से टीम इंडिया में स्थान प्राप्त कर सम्पूर्ण हिमाचल एवं कॉलेज परिवार का नाम रोशन किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग तथा विशेष रूप से डॉ. नरेश मंकोटिया को हार्दिक बधाई, जिनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और प्रेरणा ने इन छात्राओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने इस अवसर पर कहा हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल कॉलेज के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से हर सपना साकार किया जा सकता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे छात्र भविष्य में भी इसी तरह देश और समाज का नाम ऊँचा करेंगे।
वहीं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश मंकोटिया ने कहा इन छात्राओं ने कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास से जो मुकाम हासिल किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। यह कॉलेज परिवार के लिए गर्व का क्षण है।
कॉलेज परिवार, शिक्षकों और समस्त विद्यार्थियों की ओर से इन तीनों होनहार छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। आपकी सफलता हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।
