दिनांक: 09/10/2024
हाइट ग्रुप ऑफ कॉलेज शाहपुर मे आयोजित द्वितीय युवा संसद में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला ने हासिल किया दूसरा स्थान ।
द्वितीय युवा संसद (2nd Youth Parliament) प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला (GC Dharamshala) ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और संस्थान का नाम गर्व से रोशन किया।
इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की 8 टीमों ने भाग लिया था। धर्मशाला कॉलेज की टीम के 8 प्रतिभाशाली छात्रों प्रेरिका कटोच, सुहानी कटोच, रक्षित चंदेल, मोहम्मद सोहैब, सोनिया थापा, समीक्षा (शपथ दिलाई), कौशकी और वैष्णवी डोगरा ने अपनी प्रतिभा, तर्कशक्ति और नेतृत्व कौशल से निर्णायकों को प्रभावित किया।
उल्लेखनीय है कि इन छात्रों ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में लोक प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
इन सभी छात्रों को लोक प्रशासन विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणा में तैयार किया गया था।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्रों और लोक प्रशासन विभाग को हार्दिक बधाई देते हुए कहा ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्रों में नेतृत्व क्षमता, तर्कशक्ति, आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ को गहराई से विकसित करती हैं। हमारे छात्र जिस समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वह पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
यह उपलब्धि न केवल जीसी धर्मशाला की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है, बल्कि युवा वर्ग में लोकतांत्रिक सोच और संवाद की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम भी है।
