1 HP (Girls) BN NCC Solan के कैडेट्स ने दो दिवसीय उत्साहपूर्ण कार्यक्रमों के साथ NCC Day मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से हुई, जिसे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पाठानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कैडेट्स का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि NCC केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, अनुशासन और चरित्र निर्माण का मार्ग है। आप सभी देश का भविष्य हैं और आपका हर कदम समाज को सही दिशा देता है।
रैली के बाद पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके उपरांत आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों में कैडेट्स की प्रतिभा और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
NCC कैप्टन डॉ मोनिका शर्मा ने कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि NCC कैडेट्स अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की मिसाल हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने वॉर मेमोरियल परिसर में श्रमदान किया और शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। दो दिवसीय समारोह का समापन वॉर मेमोरियल अधिकारियों के साथ एक प्रेरणादायक संवाद सत्र के साथ हुआ, जिसमें कैडेट्स को मूल्यवान मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।
NCC Day का यह आयोजन कैडेट्स के राष्ट्र निर्माण, सेवा भाव और अनुशासन के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक प्रतीक बनकर उभरा।