HamroClass Preloader

दिनांक:13/12/2025

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के भूगोल विभाग में सेवाएं दे रहे डॉ. संजय पठानिया जी का प्राचार्य पद पर पदोन्नत होकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी में पदभार ग्रहण करना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है। 

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया जी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार की ओर से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके कुशल नेतृत्व, शैक्षणिक दृष्टि और प्रशासनिक अनुभव से महाविद्यालय नई ऊँचाइयों को छुए ऐसी हमारी कामना है।

हम आशा करते हैं कि आपके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा और संस्थान अकादमिक उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करेगा। आपके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।