दिनांक:17/12/2025
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली आयोजित ।
सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में कॉलेज परिसर में निकली जागरूकता रैली छात्रों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, कॉलेज में चला जागरूकता अभियान राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सड़क सुरक्षा क्लब के सौजन्य से कॉलेज परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से सड़क नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक डॉ. प्रवेश गिल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हम दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं और युवाओं को इसमें अहम भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में क्लब सदस्य डॉ. स्नेहलता, डॉ. आशीष रंजन, डॉ. बिट्टू देवी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं।
