दिनांक: 27/02/2026
राजकीय महाविधालय धर्मशाला में सीएससीए (महाविद्यालय छात्र केंद्रीय संघ) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य समापन महाविद्यालय सभागार में हुआ।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती वंदना से सभागार सुरमय और भक्तिमय हो उठा। समूह गान, ग़ज़ल, मिमिक्री, पारंपरिक भारतीय परिधान, गद्दियाली संस्कृति, कांगड़ी दुल्हन, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल व उत्तराखंड जम्मू डोगरी सहित विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथक नृत्य के सह आचार्य प्रो. पवन कुमार ने अपने पुत्र के साथ भावपूर्ण प्रस्तुति देकर ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा इसे महाविद्यालय के इतिहास के यादगार क्षणों में शुमार किया जा रहा है।
प्रतियोगिताओं में पोस्टर मेकिंग में अक्षोभिया भाटिया प्रथम, पलक चौधरी द्वितीय व कनिष्का तृतीय रहीं। सोलो डांस में वंशिका प्रथम, रिया द्वितीय तथा साहिल व श्रेया संयुक्त तृतीय रहे। लिखनू में स्वाति व मीनाक्षी प्रथम, अनन्या व अर्पित द्वितीय तथा प्रिया व प्रकृति तृतीय रहीं। रंगोली में आकांक्षा व गुलसाज प्रथम, पायल व पलक द्वितीय तथा काजल चौहान व मुस्कान तृतीय रहीं। ऑन द स्पॉट पेंटिंग में हर्ष प्रथम, गौतम द्वितीय व अक्षित तृतीय रहे। कविता पाठ में संस्कृति प्रथम, जानवी पठानिया व हिमांशी द्वितीय, पुष्पा धीमान व पायल संयुक्त तृतीय तथा रिया सम्मानित रहीं। सोलो सॉन्ग में सुरज प्रथम, सुनाली द्वितीय व दीक्षा तृतीय रहीं, जबकि सोलो इंस्ट्रूमेंटल में सुरज प्रथम, निक्की द्वितीय व सौरभ तृतीय रहे। मिमिक्री में अक्षय राजपूत प्रथम, साहिल द्वितीय व ध्रुव कश्यप तृतीय रहे। ट्रेडिशनल ड्रेस प्रतियोगिता में मेघा व अर्चित प्रथम, अन्वेशा व नेहा द्वितीय तथा मेघना तृतीय रहीं। सामूहिक गायन में संगीत विभाग प्रथम व वी-वॉक विभाग द्वितीय रहा। सामूहिक नृत्य में नेपाली नृत्य (वीवीए) प्रथम, कांगड़ा का झमाकड़ा (स्वाति एंड ग्रुप) द्वितीय, उत्तराखंड नृत्य (रिया एंड ग्रुप) तृतीय तथा राजस्थान नृत्य को सांत्वना पुरस्कार मिला।
सीएससीए संयोजक प्रो. अंजली शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। प्रो. रजनीश दीवान ने इसे सांस्कृतिक एकता का प्रेरक उदाहरण बताया। प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन महाविद्यालय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मंच संचालन जानवी पठानिया तथा अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया। सीएससीए अध्यक्ष साक्षी व महासचिव जानवी पठानिया के नेतृत्व में कार्यक्रम सफल रहा। उन्होंने समस्त अध्यापकगण, एनसीसी, एनएसएस, रोवर-रेंजर कैडेट्स का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान कॉलेज पार्चार्य प्रो राकेश पठानिया, बरिष्ठ आचार्य प्रो रजनीश दीवान, डॉ.नरेश शर्मा, प्रो अंजलि शर्मा, डॉ. संजय जसरोटीया, डॉ. विक्रम श्रीवत्स, डॉ. बलराज व अन्य स्टाफ सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
