दिनांक: 03/03/2026
डिग्री कॉलेज धर्मशाला के बी.एससी. विभाग के तृतीय वर्ष रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण दिसम्बर महीने मे सफलतापूर्वक सम्पन्न ।
राजकीय महाविधालय धर्मशाला के बी.एससी. विभाग के तृतीय वर्ष (रसायन विज्ञान) के विद्यार्थियों द्वारा उत्तराखंड क्षेत्र का शैक्षणिक एवं शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा के अध्ययन के साथ-साथ प्राकृतिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विविधताओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था।
भ्रमण के प्रथम दिवस छात्र-छात्राएँ देहरादून पहुँचे, जहाँ उन्होंने वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई.) का शैक्षणिक अवलोकन किया। यहाँ विद्यार्थियों को वानिकी अनुसंधान, जैव विविधता, वन प्रबंधन तथा पारिस्थितिकी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। इसके पश्चात उन्होंने रॉबर्स केव तथा टपकेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण कर प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों का अनुभव प्राप्त किया।
द्वितीय दिवस विद्यार्थियों ने ऋषिकेश का दौरा किया, जिसे विश्व की योग नगरी के रूप में जाना जाता है। यहाँ गंगा नदी में रोमांचक रिवर राफ्टिंग भ्रमण का मुख्य आकर्षण रही। साथ ही राम झूला एवं लक्ष्मण झूला जैसे प्रसिद्ध स्थलों का भी अवलोकन किया।
तृतीय दिवस हरिद्वार में व्यतीत किया गया। सायंकाल हर की पौड़ी पर आयोजित गंगा आरती ने सभी विद्यार्थियों को आध्यात्मिक अनुभूति से सराबोर कर दिया।
इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ प्रो. सुमिता चौधरी, प्रो. शैफाली, प्रो. सोनिका तथा प्रो. कपिल शर्मा उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने इस शैक्षणिक भ्रमण के सफल आयोजन पर रसायन विज्ञान विभाग एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश दीवान ने विद्यार्थियों के अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए इसे विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
डॉ. संजय जसरोटिया ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं नवीन अनुभव प्राप्त होते हैं, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।
डॉ. ऋतु बाला ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट व्यवहार एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ प्रो. सुमिता चौधरी, प्रो. शैफाली, प्रो. सोनिका तथा प्रो. कपिल शर्मा उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन, देखरेख एवं प्रेरणा ने इस यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह शैक्षणिक भ्रमण ज्ञानवर्धक, रोमांचक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सौंदर्य, साहसिक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक धरोहरों का अनुभव प्राप्त करते हुए अनेक यादगार स्मृतियाँ संजोईं।
